तरबगंज: मुकुंदपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
शनिवार को मुकुंदपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। वहीं इस दौरान कथा का आयोजन कर रहे बाबा दीन सैनी ने बताया कि यह कार्यक्रम हम सनातनियों के लिए विशेष है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी सनातन से मुख मोड़ रही है, इसलिए इन्हें सुधारने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है।