महनार: साइबर थाना की तत्परता से पीड़ित को ₹3.05 लाख की ठगी राशि वापस मिली, साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरहरा–महनार रोड, आर.एस. निवासी अंजनी कुमार सिंह के बैंक खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 3 लाख 5 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर वैशाली साइबर थाना कांड संख्या 34/25 दर्ज किया गया था।जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को हाजीपुर में संचालित उनके व्यवसाय से जुड़े लेन-देन के दौरान फ्रॉड हुआ।