परिहार विधानसभा क्षेत्र के कन्हौली गांव में भाजपा प्रत्याशी अनिल राम को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही वे प्रचार के लिए पहुंचे, भीड़ ने “अनिल राम वापस जाओ” के नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल देखते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।