पत्थलगांव: वट सावित्री पूजा में सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की की कामना
पत्थलगांव विकासखंड में शनिवार की सुबह 11 बजे को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही व्रत रखकर बरगद वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा स्थल पहुंचीं, जहां कथा श्रवण के बाद बरगद के पेड़ की परिक्रमा कर धागा बांधा गया। पूजा के