विभूतिपुर: विभूतिपुर के कापन में सड़क हादसा, एक व्यक्ति घायल, गुरुवार को रेफर
सिंघियाघाट-हरिचक पथ पर बुधवार की रात्रि कापन वार्ड 2 के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। जहां आन ड्यूटी चिकित्सक तुषांत के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा।