कटनी ग्रामीण: हरदुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी आग, पुलिस और फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
कटनी-बीना रेलखंड के हरदुआ रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कटनी से दमोह की ओर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।