बस्ती: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 2 दिन तक कमरे में पड़ा रहा युवक का शव
Basti, Basti | Mar 28, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के खीरी घाट में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, 2 दिन तक उसका शव कमरे में पड़ा रहा। परिजनों को इसकी भनक तक नही लगी। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पत्नी के मायके चले जाने से वह अवसाद में रहता था। वह शराब का आदि हो गया था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।