बस्ती: चौकी इंचार्ज पर मनमानी का आरोप, शिवसेना ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Basti, Basti | Mar 28, 2025 फुटपाथ पर दूकान लगाकर जीविका चलाने वाले गोरखनाथ को कम्पनीबाग चौकी इन्चार्ज द्वारा आये दिन धमकी देने, प्रताड़ित किये जाने के मामले में शुक्रवार को शिव सेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने शिव सैनिकों के साथ पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। मांग किया कि निर्दोष गरीब व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न चौकी इन्चार्ज द्वारा बंद किया जाय।