अजमेर: पहाड़गंज स्थित मेलुसार रोड पर पोल्ट्री फार्म के पीछे बनी कॉलोनी में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Ajmer, Ajmer | Jan 2, 2026 शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर में दूसरी मंजिल पर भीषण आग, मचा हड़कंपअजमेर के पहाड़गंज मलूसर रोड स्थित पोल्ट्री फार्म के पीछे बनी कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रदीप कन्हैया लाल के मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।