घरेलू कामगारों ने श्रमिक दर्जा के लिए किया धरना-प्रदर्शनः 7 मांगो को लेकर लामबंद हुई महिला कामगार
Sadar, Varanasi | Feb 21, 2024 वाराणसी घरेलू कामगारों राज्य स्तरीय मंच अपनी मांग को लेकर श्रम विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। घरेलू कामगारों के मुद्दों को भी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की कर्मियों ने मांग की है। बुधवार 21 फरवरी से घरेलू कामगारों मंच के द्वारा श्रम विभाग नाटी इमली में आयोजित शांति पूर्ण धरना में शामिल महिलाओं ने कहा कि घरेलू कामगारों का भी अपना महत्व है।