एंटी रोमियो स्क्वॉड पिंक_पेट्रोलिंग की टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल अरवल का दौरा कर छात्राओं से मुलाकात की और महिला उत्पीड़न तथा पॉक्सो एक्ट की जानकारी साझा की। टीम ने छात्राओं को इनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस संवाद में छात्राओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और सुरक्षा के प्रति सचेत रहने का विश्वास व्यक्त किया।