कटनी नगर: कलयुगी पुत्र का कारनामा, पिता की भूमि हड़पने जहर पिलाने का प्रयास, फिर सब्बल से हमला ,रीठी थाना अंतर्गत बड़गाँव का मामला
रीठी थाना अंतर्गत सैलया चौकी के बड़गाँव मे एक कलयुगी बेटा-बहू ने पहले अपने वृद्ध रिटायर्ड पिता बिहारी लाल कुशवाहा को जहर देकर मारने का प्रयास किया जब वे इसमें कामयाब नही हुए तो उन पर सब्बल से हमला कर दिया। वृद्ध ने आज बुधवार शाम 4 बजे जिला अस्पताल चौकी में उनके साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा पुत्र और बहू भूमि हड़पना चाहते है।