रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी उपखण्ड भर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, जुलूस व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
रामगंजमंडी उपखण्ड भर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भव्य जुलूस निकाले गए और श्रद्धा के साथ बाबा साहेब को याद किया गया। रामगंजमंडी में अंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात