मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में शामिल बिहार के युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। युवक की पहचान बिहार के छपरा (सारण) जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर भगवान टोला निवासी 27 वर्षीय अभिनीत सिंह पिता ओमप्रकाश सिंह के रूप में हुई है।