खिरकिया: खिड़कियां क्षेत्र के छिपाबड़ में अतिवृष्टि से खराब हुई किसानों की बोवनी, कई किसानों को करनी पड़ी दोबारा बुआई।
Khirkiya, Harda | Jul 12, 2026 हरदा जिले के छिपाबड़ क्षेत्र में गत दिनों हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हुई बारिश के कारण कई खेतों में की गई बोवनी खराब हो गई, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी बनी कि अनेक किसानों को दोबारा बुआई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।