जरीडीह: खुटरी में 125 किलो एल्युमिनियम तार चोरी करते 2 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
जरीडीह थाना क्षेत्र के खुटरी के महाकाल पेट्रोल पंप के पास से एल्युमिनियम हाई एक्सटेंशन तार चोरी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार समय लगभग साढ़े 12 बजे बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को 3से4 जून 2026 की रात करीब 2 बजे गुप्त सूचना मिली कि काला शीशा लगी स्कॉर्पियो से अवैध गतिविधि हो रही है।