मंदसौर: नवकार टाउनशिप कॉलोनी में गिरवी रखे मकान के ताले तोड़कर कब्जे का आरोप, दो लोगों पर मामला दर्ज
मंदसौर के वायडी नगर थाना पुलिस ने गिरवी रखी संपत्ति के ताले तोड़कर अवैध कब्जा करने के आरोप में विजय वर्मा और तारूलता जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, यशपाल सिंह राठौर की शिकायत पर दर्ज केस में आरोप है कि 13 जून को दोनों ने मकान में अनाधिकृत प्रवेश कर कब्जा किया,पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,