गढ़वा: एसडीओ ने मेराल के मुसहर टोला में गर्म कपड़ों का वितरण किया
Garhwa, Garhwa | Jan 12, 2025 मुसहर समुदाय के 50 सदस्यों को गर्म कपड़े मिले जैकेट, स्वेटर, शाल पाकर खिल उठे बच्चे बूढ़े सभी के चेहरे गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय व्यवसायियों की मदद से रविवार को मेराल प्रखंड के तीन अलग अलग इलाकों में अवस्थित मुसहर टोलियों में पहुंचकर यहां बच्चे, बूढ़े तथा महिलाओं को उपहार स्वरूप गर्म कपड़े उपलब्ध करवाये ।