गढ़वा: गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में रतनगढ़ गांव निवासी अमेरिका यादव का पुत्र मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
Garhwa, Garhwa | Jan 11, 2025 गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के रतनगढ़ गांव निवासी अमेरिका यादव का पुत्र सुरेंद्र यादव मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र यादव किसी काम से कांडी गए हुए थे। वापस आने के क्रम में ओलमा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल पिकअप से टकरा गई।