धनौरा: गजरौला के गांव कुदेना में चोर समझकर युवक को पकड़ा, जमकर धुनाई की, पुलिस को सौंपा
शुक्रवार को करीब 3:00 के आसपास में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव के कुदेना में चोर समझकर एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, पहले उसकी जमकर धुनाई की गई बाद में इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, आसपास के लोगों ने बताया है कि युवक शराब के नशे में धूत था इसलिए वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। फिलहाल पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।