धनौरा: गजरौला कांकाठेर गांव के पास पटरी के किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार शाम करीब 4:00 के आसपास में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर के पास रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला है। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को उठाकर गजरौला सीएससी लेकर पहुंचे जहां चिकित्साक अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।