सुपौल: पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का मशाल जुलूस, सुपौल में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Supaul, Supaul | Jun 3, 2026 देश में बढ़ती महंगाई एवं लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुपौल के नेतृत्व में शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम जी ने किया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी भाग लिया और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।