सिवनी: सिवनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Seoni, Seoni | Apr 10, 2026 सिवनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को मृतका की पहचान सुनीता बांगरे के रूप में हुई है, जो लखनादौन थाना क्षेत्र के बामनवाड़ा गांव की निवासी थी। तबीयत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।