बबेरू: परसौली गांव में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baberu, Banda | Apr 13, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्चा प्रदीप कुमार पुत्र चुन्नू यह आज सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के ही तालाब में भैंस निकालने के लिए गया था। तभी भैंस निकालते समय तालाब के गहरे पानी पर चला गया जिससे डूबने से बच्चे की मौत हो गयी मौत की खबर सुनकर परिवार मे कोहराम मच गया, वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।