बेटी की तलाश में पिता अधिकारियों के ऑफिस का चक्कर लगा रहा, रोहनिया पुलिस पर लगाया आरोप पुलिस आयुक्त ऑफिस पहुंचे
Sadar, Varanasi | Feb 14, 2026 वाराणसी के जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पर रोहनिया थाना क्षेत्र के आखिरी गांव का व्यक्ति पहुंचा। उसने बताया कि उसकी बेटी 2 वर्ष पहले लापता हो गई थी जिस की शिकायत पुलिस से की गई थी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसे छोड़ भी दिया। 2 वर्ष से वह अपनी बेटी को खोज रहा है लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा।