जबलपुर: जबलपुर में नशा तस्करी नेटवर्क पर प्रहार: अवैध गांजा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस।
जबलपुर की आधारताल पुलिस को बीती देर रात एक गुप्त सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि चार संदिग्ध युवक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर करौंदा नाला बाईपास की तरफ आ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और बाईपास पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में पुलिस को दो बिना नंबर की जुपिटर बाइक पर सवार चार युवक आते दिखे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों को