विकसित भारत-सम्मृद्ध बिहार अभियान के तहत मंगलवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के धोबनिया एवं विस्टोरिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की सेवाओं को पंचायत स्तर पर पहुंचाना था।