हुज़ूर: ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹7 लाख के सोने के आभूषण बरामद
Huzur, Bhopal | Feb 2, 2026 रेल यात्रियों को निशाना बनाकर ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी भोपाल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रांजल दीक्षित उम्र 36 वर्ष, निवासी देव स्थान लखनऊ के रूप में हुई है। जीआरपी के अनुसार आरोपी फॉरेन रिटर्न और पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक पास है|