हुज़ूर: कोहेफिजा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
Huzur, Bhopal | Feb 2, 2026 भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म,ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है|पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सहेली के जरिए छात्रा से दोस्ती की और प्रेमजाल में फसाया| बीते वर्ष जुलाई में भोपाल घुमाने के बहाने वह छात्रा को सुनसान इलाके में ले गया जहां कार में दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया|