बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा में अज्ञात कारणों से किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में करीब दस लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बहेड़ा निवासी अनूप उर्फ सेटू मिश्रा पुत्र नरेंद्र मिश्रा गांव के ही पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिवारी की दुकान पर किराना व्यापार करते हैं।