भिंड नगर: गर्ल्स स्कूल बाली गली में जर्जर बिजली की लाइन बदली जा रही, स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग का जताया आभार
भिंड के गर्ल्स स्कूल वाली गली में आज बुधवार सुबह 10 बजे बिजली विभाग द्वारा जर्जर हो चुकी बिजली लाइन को बदलने का कार्य शुरू किया गया। लंबे समय से नीचे झूल रही पुरानी केबलों के कारण क्षेत्र में हादसे का खतरा बना हुआ था,जिसे देखते हुए विभाग ने नई लाइन डालने का काम शुरू कराया।कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा परमिट भी लिया गया