धनवार: धनवार को मिली शिक्षा की बड़ी सौगात, 17 जून को मंत्री करेगी नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन, मंत्री का होगा
धनवार नगर पंचायत स्थित नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन आगामी 17 जून को मंत्री अन्नपूर्णा देवी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा धनवार मंडल अध्यक्ष अरविन्द साव ने रविवार दोपहर 1 बजे दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से धनवार एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।