पेटरवार: जमुनिया टांड के पास अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर जब्त, छापेमारी अभियान में कार्रवाई
पेटरवार में उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।शनिवार रविवार मध्य रात्रि 3 बजे बताया गया कि अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। पहला ट्रैक्टर खेतको से दांतू मुख्य पथ पर जमुनिया टांड के पास पकड़ा गया।