करैरा थाना क्षेत्र के रामनगर गधाई निवासी वीरवती ने अपने ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जनसुनवाई में एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वीरवती ने बताया कि उसकी शादी करीब नौ साल पहले ग्राम कांकर निवासी भागचंद कुशवाह से हुई थी। उसके चार छोटे बच्चे हैं।