पटना ग्रामीण: आलमगंज से एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद
पटना सिटी के आलमगंज से पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा भी बराबर किया गया है। आलमगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ घूम रहा है। मिली जानकारी के बाद गश्ती टीम को देखकर अपराधी वहां से भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया।