संग्रामपुर: संग्रामपुर में वट सावित्री पर सुहागिनों की उमड़ी आस्था, वट वृक्ष के नीचे मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक शनिवार को दिन के 2 बजे तक वट सावित्री पूजा की गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। सुबह चार बजे से ही सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर पूजा की थाल और डलिया लेकर वट वृक्ष के नीचे पहुंचने लगीं। लाल-पीली साड़ियों, मांग में सिंदूर, हाथों में हरी चूड़ियों और मेहंदी से सजी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की