मधुपुर अंचल कार्यालय में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा को लेकर अंचल अधिकारी यामुन रविदास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अंचल कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में अंचल निरीक्षक निरंजन रजक, प्रधान लिपिक खुर्शीद आलम सहित अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।बैठक में अंचल क्षेत्र में चल रहे राजस्व वसूली अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई।