पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष ने की PC, सिपाही भर्ती परीक्षा की दी जानकारी
राज्य में बिहार पुलिस में 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों की इसी साल भर्ती होनी है। ऐसे में पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी है।