बारा: बारा तहसील में भूमिहीनों ने प्रदर्शन किया, जमीन आवंटन की उठाई मांग
Bara, Allahabad | Apr 18, 2026 बारा तहसील में आज शनिवार दोपहर को भूमिहीन खेतिहर मजदूरों ने ग्राम समाज की भूमि आवंटन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जमीन आवंटन नहीं किया जा रहा है।