शनिवार को गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री समीर कुमार मोहंती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बीपीएम के नेतृत्व में माननीय विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।