मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में नीलगाय से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली थाना क्षेत्र के सोनई निवासी आलोक पुत्र राजीव प्रताप मैनपुरी से बाजार करके अपने घर बाइक से वापस जा रहे थे। तभी महादेवा के पास उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे बाइक सवार आलोक घायल हो गए। घायल आलोक को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।