पन्ना जिले में होली पर्व की पूर्व संध्या पर शहर सहित ग्रामीण अंचलों में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया गया। वार्डों, मोहल्लों और गांवों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका जलाई गई। महिलाओं ने परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।