जगदीशपुर: अनाथालय परिसर में लगाए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, भाजपा महिला मोर्चा की पहल
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।