कटनी नगर: कटनी में सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
कटनी। शाहनगर थाना क्षेत्र के सुंघरा ग्राम के समीप गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।