रामगढ़ चौक: तेतरहट थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर पुलिस का पैदल मार्च, शोभा यात्रा पर रहेगी विशेष नज़र
तेतरहट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण कराए जाने को लेकर पुलिस ने बुधवार 5 बजे पैदल मार्च किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौजूद रहे।खासकर रामनवमी शोभा यात्रा के निर्धारित रास्ते को लेकर आमजनों से विचार विमर्श किया। जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।और पुलिस हर जगह मौजूद रहेगी।