बांधवगढ़: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा और मानवता को समर्पित भव्य सम्मान समारोह आयोजित
कार्यक्रम में कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती राखी सहाय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य है और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और आमजन की सहभागिता जरूरी है।इस दौरान रेडक्रॉस सभापति अखिलेश त्रिपाठी ने संस्था की गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी।