चूरू की सदर थाना पुलिस ने रविवार शाम को पुलिस लाइन के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। एसपी जय यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों के चालान काटे।