बूंदी: शहर के शिवाजी नगर में 33000 केवी लाइन का तार टूटकर मकान की छत व सड़क पर गिरा बड़ा हादसा टला
Bundi, Bundi | Apr 28, 2024 रविवार को बूंदी शहर के बिबनवा रोड स्थित शिवाजी नगर के रियायसी इलाके से गुजर रही 33000 केवी लाइन का तार अचानक टूटकर मकान की छत पर व सड़क पर गिर गया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।अचानक हुई घटना से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई ।मोहल्ले वासियों ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर कर लाइन को बंद कराया ।