बूंदी: जेत सागर रोड स्थित परशुराम वाटिका के होल और गोदाम में लगी आग, आग लगने से सामान जलकर हुआ राख
Bundi, Bundi | Apr 28, 2024 जेत सागर रोड स्थित परशुराम वाटिका के होल और गोदाम में शनिवार रात्री को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां लाखों का नुकसान हुआ है। आग से टेंट, डेकोरेशन और इवेंट का समान जलकर खाक हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची आग बुझाने में जुटी।समाज के कई लोग भी मौके पर पहुंचे है।