कानपुर: लाजपत भवन में दिव्यांग जनों के लिए डेवलपमेंट सोसाइटी ने आयोजित किया 'हुनर टैलेंट शो'
मोतीझील स्थित लाजपत भवन में शनिवार 3 बजे से दिव्यांगों के हुनर को पहचान और प्लेटफार्म देने के लिए दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी ने तीसरा "हुनर टैलेंट शो" का आयोजन किया। इस टैलेंट शो में अलग-अलग प्रदेशों से 100 से ज्यादा दिव्यांग बच्चे और युवक हिस्सा लेने के लिए शहर पहुंचे। इस कार्यक्रम में DM भी पहुंचे उन्होंने भी दिव्यांग जनों के टैलेंट को देखकर उनकी सराहना की